विज्ञापन

शीर्षक - जीवन के रंग

N manglam

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन के रंग हम सभी के संग होते हैं।
        
                                                    
                            
हां रंगमंच के किरदार हम निभाते हैं।
प्रेम, दोस्ती के संग परिवार बनाते हैं।
संघर्ष और हालात जिंदगी में होते हैं।
यही जीवन के रंग आशाएं बनाते हैं।
रिश्ते नाते सब सोच और समझ होते हैं।
नीरज शब्दों में जीवन के रंग लिखते हैं।
आधुनिक समय में हम सभी जानते हैं।
सच की सोच अब न हम तुम रखते हैं।
जीवन के रंग आधुनिक रूप कहते हैं।
फरेब स्वार्थ और आज झूठे वादे होते हैं।
कलयुग में हम सभी के जीवन के रंग हैं।
प्रेरणा और एहसास न अब हम रखते हैं।
बस समय के साथ हम समझौते करते हैं।
रिश्ते नाते सब सोच के साथ हम निभाते हैं।
आज जीवन के रंग हम रंगमंच पर निभाते हैं।
किरदार सबके माटी संग जीवन के रंग होते हैं।
बस क्षणभर में जीवन के रंग बदल जाते हैं।
आओ सोचे समझे जीवन के रंग समझते हैं।
जीवन के रंग रंगमंच पर हम सभी जानते हैं।
यही तो जिंदगी में जीवन के रंग साथ रहते हैं।

- नीरज कुमार अग्रवाल चंदौसी उत्तर प्रदेश
16 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

387 कविताएं

View Profile

SHASHANK SRIVASTAVA

7 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10067 कविताएं

View Profile