प्रेम की तलाश करता हृदय कल भी मासूम था,
और आज भी मासूम है।
परंतु शरीर की कामना करता हुआ छल.....
पहले प्रेम का मुखौटा पहन कर आता था,
और अब छल...... बिल्कुल नंगा होकर आता है।
छल आने से पहले ही बता देता है...
"कि मैं छल हूँ,
मैं situationship की आड़ में तुम्हारा फायदा उठाऊंगा,
और एक दिन तुमसे बेहतरीन मिल जाने पर तुम्हें छोड़ दूंगा।
इसीलिए मुझसे प्रेम की आशा मत रखना।"
हृदय मूर्ख है,
वो छल से भी प्रेम कर लेता है।
वो छल के साथ जीवन भर प्रेम के स्वप्न सजाने लगता है।
और छल एक दिन किसी मासूम के हृदय को तोड़ कर,
उसे मानसिक रोगी बना कर किसी और के पास चला जाता है।
और हृदय उसे जाने देता है,
क्योंकि छल ने उससे पहले ही कहा था,
"कि वो छल है।"