प्यारी बहना आएगी।
घर में खुशियाॅं छायेगी।।
प्यारी बहना आएगी,राखी भी संग लायेंगी।
भईयाॅं-भाभी पर,अपना प्रेम लुटायेगी।।
प्यारी बहना आएगी ..
प्यारी बहना आएगी,भाई के तिलक लगायेंगी।
भाई की सुनी कलाई,अपनी राखी से सजायेगी।।
प्यारी बहना आएगी ...
प्यारी बहना आएगी,खुशियों की सौगात लाऐगी।
माॅं के सूने ऑंगन में,खुशबू खुब फैलायेंगी।।
प्यारी बहना आएगी....
प्यारी बहना आएगी,बच्चों को मिठाइयाॅं खिलायेगी।
बच्चों का इंतजार खत्म कर,उनको खुब हॅंसाएगी।।
प्यारी बहना आएगी ..
प्यारी बहना आएगी,बापू के गले लग जायेगी।
बापू के गमों को,क्षण भर में ही मिटायेंगी।।
प्यारी बहना आएगी ..
प्यारी बहना आएगी,पकवान बनाकर खिलाएगी।
पकवान खिलाकर,सबको अपने संग बिठायेगी।।
प्यारी बहना आएगी ....
प्यारी बहना आएगी,सब में प्रेम लुटाएगी।
बचपन की यादों को फिर से ताजा कर जायेगी।।
प्यारी बहना आएगी ..
प्यारी बहना आएगी,मुरझी कलियों को खिलाएगी।
घर-ऑंगन का कण-कण,खुशियों से महकायेगी।।
प्यारी बहना आएगी।
घर में खुशियाॅं छायेगी ।।
-मुकेश कुमावत