खामोश हूँ, मगर एहसास बहुत रखता हूँ,
दिल में समंदर और आँखों में प्यास रखता हूँ।
हर किसी से दिल का हाल कहा नहीं जाता,
कुछ दर्द ऐसे हैं, जिन्हें लिखा नहीं जाता।
न किसी से शिकायत, न किसी से गिला है,
जो मिला जीवन में, उसी में एक सिलसिला है।
मैं वक़्त के साथ बदलना नहीं चाहता,
रिस्तो की क़ीमत को आकना नहीं चाहता।
बस इतनी सी ख्वाहिश है ज़िंदगी में मेरे,
किसी के जिन्दगी की मुस्कान बन जाऊ कभी।
नाम भले ही इतिहास में दर्ज न हो मेरा,
मगर किसी के दिल में याद बनकर रह जाऊ…कभी