विज्ञापन

धर्म और राजनीति

Mukesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब धर्म और राजनीति आपस में मिल जाते हैं
        
                                                    
                            
तब मानवता के आशियाने जलाये जाते हैं |

कानून लोटता है ढोंग के चरणों में,
तब आतंक के बादल खूब बरसते हैं |

सदियों पुराना वो इतिहास गवा है
स्वार्थ में एकलव्यों के अंगूठे दक्षिणा में लिए जाते हैं |

कुर्सी की खातिर बसे - बसाये नगर उजाड़े जाते हैं
नेताओं के द्वारा जलती चिताओं पर फुलके सेके जाते हैं |

जब अंधभक्ती के सागर अंधे होकर हिलोरे लेते हैं
तब बाबाओं के दरबारों में अय्याशी के रास रचाये जाते हैं ||

__ मुकेश कुमार ' ऋषि वर्मा '
गांव रिहावली, डाक तारौली गुर्जर,
फतेहाबाद-आगरा, 283111
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8653 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

117 कविताएं

View Profile