समर में शेष है रहे वही जिसमें शोणित शेष है।
कापुरूषों भाग छुपो तुममें सिर्फ पौरूष भेष है।
उन्माद नही शौर्य का अँगार सुलगना चाहिए।
पक्ष हो विपक्ष हो एक पक्ष होना चाहिए।
वार हो प्रहार हो प्रखर होना चाहिए।
भीड़ हो कायरों की एक तो "निडर" होना चाहिए।