विज्ञापन

मैं लिखने की कोशिश में हूं एक ग़ज़ल

MOHD TASVIRUL ISLAM

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं लिखने की कोशिश में हूं एक ग़ज़ल
        
                                                    
                            
मजमून मुझको बता दे कोई
उनकी नजरें समझने की कोशिश में हूं
बात उनसे भी थोड़ी करा दे कोई
इश्क की चासनी में है डूबी नज़र
एक मुलाकात उनसे करा दे कोई
रूबरू आने से दिल मचलने लगा
रब मुझे भी मोहब्बत सिखा दे कोई
जिसमें मासूमियत बचपना बेहिसाब
रब मुझे भी इबादत सिखा दे कोई
उनकी मदमस्त आंखे हैं शातिर बड़ी
मुझको उनका मुकद्दर बना दे कोई
मेरे दिल में बसा है जो अल्हड़ पना
मुझको अब जिंदगी में सजा ले कोई
मैं उसे भूल जाऊंगा मुमकिन नहीं
मुझको आदत में अपने मिला ले कोई
तेरी तस्वीर सीने में कर लूं दफन
चाह कर भी मिटा अब सके ना कोई


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Junaid Ahmad

5 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

1 कविता

View Profile

RAY SINGH CHARAN

13 कविताएं

View Profile