विज्ञापन

संस्कारों, चेतना और संवेदनाओं से पोषित वह प्रौढ़ शिशु,

Mednikant Jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ के अप्रतिम प्रेम
        
                                                    
                            
और संस्कारों से सुसज्जित,
समय के साथ
वह शिशु अब प्रौढ़ हुआ।

समय का चक्र अनवरत
अपनी गति से गतिशील रहा।
फिर एक दिन
पिता का निधन हुआ,
और माँ टूट गई।

माँ के जीवन में औषधियों का प्रवेश हुआ।
कुछ वर्षों तक माँ किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त नहीं हुईं,
किन्तु औषधियाँ निरंतर उनके साथ रहीं।

फिर जब वे वृद्धावस्था की ओर अग्रसर हुईं,
तो एक दिन
एक गंभीर बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया।

एक पुत्र के जीवन का
सबसे दुखद क्षण!

माँ की असीम पीड़ा,
व्यथित पुत्र,
माँ को इस अवस्था में देखकर
पुत्र का रुदन।

माँ का इलाज शुरू हुआ,
पर क्या यह पर्याप्त था?

क्या माँ के मानसिक दुःख को,
उनकी शारीरिक पीड़ा को
पुत्र दूर कर सकता था?

क्या माँ के साथ रहने के लिए,
स्वयं उनकी सेवा करने के लिए
उसके पास समय था?

पुत्र की और भी
जिम्मेदारियाँ थीं।
नौकरी थी,
परिवार था।

माँ के प्रेम,
संस्कारों, चेतना और संवेदनाओं से
पोषित वह प्रौढ़ शिशु,
जीवन के इस कटु सत्य से
अब अनुभव कर रहा था
असीम पीड़ा,
और कर रहा था रुदन।

पर यह
कैसा रुदन?

प्रेम में रुदन,
और रुदन में प्रेम!
- मेदनी कांत झा “राजस्वरूप"*
47 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile