विज्ञापन

माँ के आँचल में, हो रहा अनोखा संगम

Mednikant Jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रुदन और प्रेम
        
                                                    
                            

रुदन और प्रेम,
भिन्न पर पूरक !
जन्म लेते हुए शिशु करता रुदन ,
पर उस रुदन में ,माँ का असीम प्रेम !
निहारती दुलारती आँखों से ,बारिश करती स्नेहधार माँ!!
रुदन और प्रेम का अनूठा संगम देख ,
मानो सम्पूर्ण जग ठहर सा गया !
प्रकृति पूर्ण हो गई !
स्वयं विराट पुरुष, सूक्ष्म होकर
निराकार से आकर हो गया धन्य !
रुदन कर भिक्षुक बन ,तरसता जननी के प्रेम को
और स्वयं सम्पूर्ण, प्रेम पा हो गया सम्पूर्ण!!!
कुछ पल पहले का ,दृश्य भिन्न !!
दर्द से कराहती, रुदन करती
असीम पीड़ा को सहती माँ
पर पीड़ा में भी आनंद की अनुभूति और आशा
उस क्षण की आस ,जब करे शिशु रुदन!!!
अद्भुत दृश्य !!
सृजनता और निरंतरता का क्षण!!
माँ और शिशु का मिलन!!!
रुदन और प्रेम का क्षण!!!
धन्य होता मातृत्व!!!
माँ के आँचल में, हो रहा अनोखा संगम
रुदन और प्रेम का!!!
-मेदनी कांत झा
47 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile