विज्ञापन

डॉक्टर

Medico Sahil

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "डॉक्टर"
        
                                                    
                            

पेशेंट के लिए तो खुदा और भगवान है डॉक्टर
हर बीमारी का सोलुशन और समाधान है डॉक्टर

ओ.पी.डी. हो या आई.पी.डी. करते है 24 घण्टे ये काम
डॉक्टर ही है दुनिया में भगवान का दूजा नाम

इनके पास आकर होता हैं हर शख्स एक समान
ना अमीर ना गरीब ना धर्म का कोई नाम

डॉक्टर की एक दवा से कोई भी बीमारी भाग जाती हैं
पेशेंट के ठीक होने पर सारी खुशी साफ नजर आती हैं

डॉक्टर ही है जो समझते हैं हर इंसान की जान का मोल
चाहे दिन हो या चाहें रात निभाते है ये अहम रोल

इंसानियत की सच्ची मिशाल हैं डॉक्टर
हर लाईलाज सी बीमारी का इलाज है डॉक्टर

ना कोई संडे ना छुट्टी है इनको प्यारी
पेशेंट को ठीक करने में लगाते है जान सारी

गले में स्टेथोस्कोप ओर पहनते हैं ये सफेद कोट
इनका ध्यान होता है कैसे करे हर डिसीज़ बायकॉट

सर्दी गर्मी बारिश में भी करते है जो अपना काम
उस डेरिंग ओर फीयरलेस पर्सन का डॉक्टर है नाम

साहिल मोहम्मद कांकरोली राजसमंद (राजस्थान)

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile