ऊँचाई से ये शहर कितना खूबसूरत नज़र आता है
उतर कर देखो सड़क पर मंज़र बदल सा जाता है
जिन चमचमाती काँच की इमारतों में सूरज जगमगाता है
झाँको जरा अंदर तो हर कोई ज़िंदगी से जूझता नज़र आता है
कहते हैं इस शहर में सब कुछ पैसा करवाता है
हर सजी दुकान पर देखो कैसे ये ज़रूरत और ख्वाहिश को लड़वाता है
सुना है उड़ने का शौक है इस शहर को
देखो कैसे हर कोई धूल से आसमान बनाता है
छोड़ सुलझे धागे सा गाँव हर कोई यहाँ उलझ सा जाता है