मैं मूर्ख ड्योढ़ी पर इच्छाओं की बोरी लाया
मानो गहन तम से भयभीत मन सूरज को उगने कहने आया
पालनहार सृष्टि के तुम और मैं व्याकुल अपनी भूख बताने आया
पत्थर कंकड़ पहाड़ वो ऊँचा जिसने रचा है मार्ग समूचा
मैं अज्ञानी क्यों उसी को अपने पथ का हाल सुनाया
क्षमा करो हे तारनहार मैं अकिंचन तुमसे कामना करने आया