कोई बेफिक्र दिखे ,पर बेफिक्र हो
जरूरी नहीं होता
किसी की बातें हकीक़त लगे ,पर हकीक़त हो
जरूरी नहीं होता
अंदाज मत लगा कैफ़ियत का चेहरे से चांद
हर हंसता चेहरा खुश हो ,
जरूरी नहीं होता ।