पहले खुद को जानो तुम
अपनी क्षमता पहचानो तुम
फिर लक्ष्य का तुम चुनाव करो
मुश्किल देख ना ना भागो तुम
मंजिल पाना किसे नहीं
पर मंजिल तक जाना सरल नहीं
पग पग चल कर ही आगे
सपनों को साकार करो तुम
यूं इंतजार में मत बैठो
तैर के दरिया पार करो तुम
जीत हार यह किसे पता
मंजिल का भी किसे पता
पर पूरा प्रयास करो तुम
खुद की दम पर ही खुद खेलो
ना किसी और की आस करो तुम
मेहनत पर बिश्वास करो
ना किस्मत से अब आश करो
सोने से सब खो जाएगा
अब तो जल्दी जागो तुम
चलने से अब कुछ नहीं होता
मेहनत से अब भागो तुम
पहले खुद को जानो तुम
अपनी क्षमता पहचानो तुम
फिर लक्ष्य का तुम चुनाव करो
मुश्किल देख ना भागो तुम