निकाल आया हूँ उस से रिश्ता कोई
सलीबों पे देखा फ़रिश्ता कोई
कि देखेंगी आंखें कभी ना कभी
फ़लक से मसीहा उतरता कोई
पलों में बदलती है दुनिया यहां
सड़क पर दिखा है तड़पता कोई
सिसकता रहा है सदी से ग़ज़ा
यूं देखा नही है सिसकता कोई
सफर इस पे इतना सही था अगर
कभी रास्तों से गुजरता कोई
-मारूफ आलम