विज्ञापन

सावन झूम झूम के आया।

Manoj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बूंदों से बूंदें बात करें
        
                                                    
                            
और प्रेम -सुधा बरसात करें
रिमझिम बरखा में मधुर हवाएं
गीतों से मुलाकात करें
तरूण हृदय को छेड़ -छेड़ कर
रस-श्रृंगार सजाया
सावन झूम झूम के आया
सावन झूम झूम के आया।

भीग गया है मन का आंगन
भीग गया सांसों का मधुबन
भीग गये सपनों की गलियां
भीग गये खुशियों में नयन
पांव बिना घुंघरू के थिरके
ऐसा ताल मिलाया
सावन झूम झूम के आया
सावन झूम झूम के आया

बुलबुल कोयल मोर पपीहा
रंग रहें बरखा के रंग में
झिंगुरी अब नजर बचाकर
गाने लगी है उमंग उमंग में
यदा -कदा किरणों से सूरज
मंद -मंद मुस्काया
सावन झूम झूम के आया
सावन झूम झूम के आया।

धुले -धुले दिखे सब तरुवर
फूलों में न्यून तितली -मधुकर
रंग घटा में जब खोये मन
सांझ -सुबह में लगे न अंतर
धरती गगन और दिशा -दिशा में
पावस धुन समाया
सावन झूम झूम के आया
सावन झूम झूम के आया।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile