विज्ञापन

लाल दुपट्टे में

Manoj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दरिया की मस्त रवानी है
        
                                                    
                            
तेरे लाल दुपट्टे में,
उल्फत से भरी कहानी है
तेरे लाल दुपट्टे में।

अगहन की ठंडी रात है
रिमझिम रिमझिम बरसात है
फगुआ मस्ताना रंग है
और तारों की बारात है
हर मौसम बड़ी सुहानी है
तेरे लाल दुपट्टे में
उल्फत से भरी कहानी है
तेरे लाल दुपट्टे में।

तारों का नृत्य समाया है
चंदा की चांदनी माया है
पीपल पत्तों की गीत है
बरगद की शीतल छाया है
सावन बूंदों की पानी है
तेरे लाल दुपट्टे में
उल्फत से भरी कहानी है
तेरे लाल दुपट्टे में।

हर मौसम मधुमास है
और जीवन का एहसास है
कोमल सी प्रेम पिपासा में
अमृत है और प्यास है
दिल में पलती नादानी है
तेरे लाल दुपट्टे में
उल्फत से भरी कहानी है
तेरे लाल दुपट्टे में।।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile