कितने राज छिपे हैं, तेरे मुस्कराने में,
सिमटे होठों ने देर नहीं की, हमें बताने में!
समझ नहीं आता कि, तुमको कैसे समझाएँ,
समझाओ और मदद करो, इतना समझाने में!
चांद कहके चेहरे की, तौहीन नहीं करता,
चांदनी खिलती तेरी, दिल की खजाने में!
चुप चुप रहके, सारे शिकवे, बोल देती हो,
हमें चुप्पी की आदत हो गई, तुम्हें मनाने में!
"समदिल" के दिल में जो इतना, प्यार भरा तुमने,
बांटते थकता नहीं, सारे जमाने में!!