दिल बड़ा शैतान सा बच्चा
थोड़ा झूठा थोड़ा सच्चा
क्या ईमानदारी करे बेचारा
ये तो खुद जग से हारा
नटखट बातें इसकी निराली
बातें करता मोहब्बत वाली
कैसे समझाए इसको हम
मान भी जा न बन बेशर्म
याद न कर उसे छोड़ दे
तू राहें अपनी मोड़ ले
कुछ करना जग में काम बड़ा
कभी हो तुम्हारा नाम बड़ा
-मनोज कुमार यकता