ज़िंदगी की कहानी,
मत समझना हो गई पुरानी,
बोरिंग हो गई या हो गई बेमानी,
हो सकता है,
तुमने इसे ठीक से पढा ही नहीं,
तो समझते कैसे,
कुछ हिस्सा शायद अछूता ही रह गया,
फिर से पढ़ कर देखना,
शायद कुछ नया मिल जाए और,
कहानी रोचक बन जाए,
मत समझना हो गई पुरानी,
ज़िंदगी की कहानी।