विज्ञापन

मेरी मोहब्बत

Manish Saraf

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सिसकती हुई भरे गले से वो मुझसे बोली
        
                                                    
                            
क्या मोहब्बत का अब यही अंजाम होना था
बताओ एक होकर भी हम एक ना हो सके
क्या मोहब्बत में हमें यूं नाकाम होना था
मोहब्बत में क्यों नहीं मिल सकी मंज़िल हमको
शायद हमको इश्क़ में बस बदनाम होना था
लब मेरे खामोश थे और मैं कहता भी क्या
बात कुछ ऐसी थी, आँखों से काम होना था
पड़ लिए उसने नम आँखों के आंसू मेरे
इश्क़ इक सफर है कब इसका मुकाम होना था
मेरी हथेलियों को थामे वो मुझसे बोली
इन सांसों पे कब गैरों का नाम होना था
चलो रक़्स करो, लो भरपूर मजा इस सफर का
ये मेरा इश्क़ है कब इसे तमाम होना था

-- अरमान सागरी (मनीष सराफ)


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

LS Kuntal

1 कविता

View Profile