जिन्होंने हमको विद्या देकर अनपढ़ से विद्वान किया,
आज उनकी गाथा गाते हैं,आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।
जिन्होने हमको गुण देकर निर्गुण से गुणवान किया,
आज उनकी गाथा गाते हैं,आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।
जिन्होंने हमको श्रम करके आगे बढ़ना सिखा दिया,
आज उनकी गाथा गाते हैं,आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।
जिन्होंने हमको सही-गलत का, सच का सच्चा ज्ञान दिया
आज उनकी गाथा गाते हैं,आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।
जिन्होंने हमे साहित्य, कला और विज्ञान का ज्ञान दिया
आज उनकी गाथा गाते है,आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।
जिन्होंने हमको जहाँ मे इंसान बनाकर खड़ा किया,
आज उनकी गाथा गाते है,आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।
आओ, शिक्षक दिवस मनाते हैं।।