विज्ञापन

सड़क पे खड़ी औरतें

MANISH PANDEY

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            कोई बच्चा जैसे कटी हुई पतंग को
        
                                                    
                            
दौड़कर पकड़ने की कोशिश करता है
ठीक वैसे ही इस वक़्त शाम
आसमान की बालकनी से झुककर
रात को पकड़ रही है

ट्रैफ़िक का कान फोड़ू शोर
देह बाज़ार में बजते फूहड़ गीतों
से जीतने की जंग लड़ रहा है
और मेरे सामने सड़क किनारे
अलग अलग उम्र की कुछ औरतें खड़ी हैं

सड़क पे खड़ी ये औरतें
जिनके चेहरे का रंग हो चुका है सफेद
जैसे किसी ने मुठ्ठी भर आटा
इनकी तरफ़ उछाल दिया हो

जो काजल से लबालब भर चुकी हैं
अपनी आंखों की चाहरदीवारी को
शायद ये आंखों के गड्डों को
छुपाने की अंतिम कोशिश है

ये औरतें अपने कटे- फटे दर्द में भीगे
हुए होटों को चटख लाल रंग से
रंग चुकी हैं मगर लबों की
मुस्कुराहट गायब है

इन्हीं सड़क पे खड़ी औरतों के साथ
कुछ लड़कियां खिड़कियों से भी
सड़क पे चलती भीड़ को देख रही हैं
इनकी आंखों ने ख्वाब देखना छोड़ दिया है
इनकी आंखों का काम अब हर रोज़
अपने जिस्म के लिए ग्राहक तलाशना है

मैं इनकी तरफ़ देखता हूं तो
ये देखता हूं कि ये मुझे इस तरह देखती हैं
जैसे प्यासा किसी दरिया को देखता है

और फिर कुछ देर बाद मैं
हर शाम की तरह इक अनुभव
और इक सवाल के साथ
लौट जाता हूँ उस सड़क से दूर
सवाल ये कि सड़क के दोनों तरफ़
खड़े इंसानी जिस्मों में
प्यासा कौन है और दरिया है कौन ?

अनुभव ये कि
सड़क पे खड़ी औरतें
सवाल नहीं पूछती l

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile