शहर से लौटा, गाँव,
मगर वो, पहले का गाँव न रहा,
सुख, सुविधाएं तो बहुत, है, अब,
मगर, वो अपनेपन की, छाँव न रहा।
नज़र लग गयी, या मिजाज बदल गया,
बरसात मे वो काग़ज़ की नाव न रहा।
अब भी जलते है, आग सर्दियों मे, घर,घर,
मगर, वो महफ़िल, वो अलावा न रहा।
सब हो गए, समझदार, और सुखी,
किसी का किसी से, लगाव न रहा।
गाँव को जो, गाँव बनाती थी, वो आत्मा,
वो मासूम, अल्हड़ अब, भाव न रहा।
ज़ख़्म अब कुरेदते है, हर वक़्त, हर दिन,
दिखाई दे, मगर वो घाव न रही।
-मृदल मनीष