साहस मत छोड़ना,
गांडीव मत छोड़ना
परिणाम के डर से
युद्ध का मैदान मत छोड़ना
कितनी भी कठिन लगे ज़िन्दगी
अपनी साँसों की डोर मत छोड़ना
कृष्ण का संदेश मत भूलना
गीता का उपदेश मत भूलना
कितनी भी कठिन लगे ज़िन्दगी
अपनी साँसों की डोर मत तोड़ना