झुकना हमें मंजूर नहीं,
उड़ना मेरी फितरत है।
हो नाम ऊंचा मेरा
यह मेरी हसरत है।
धन दौलत की लालसा नहीं,
सुकून शांति मेरी जरूरत है।
औरों के प्यार की ख्वाहिश नहीं,
मां का प्यार ही खूबसूरत है।
फिजूल की बातें करती नहीं,
मुझे मेरे वसूल से मोहब्बत है।