सुबह सवेरे उठ जाती है
इसकी बातें बहुत निराली है
उड़ती डाली डाली है
चिड़िया बहुत मतवाली है
सुंदर-सुंदर पंख इसके
रत्नों से जड़े हुए हैं
ऐसे लगता जैसे हीरे मोती गड़े हुए हैं
मन को खूब हर्षाती है
इसकी चंचल अदा खूब भाती हैं
सुबह सवेरे उठ जाती है
चिड़िया बहुत मतवाली है
आसमान की रानी है
उड़ने की दीवानी है