विज्ञापन

शिक्षा से सपना साकार

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शिक्षा से होगा सपना साकार,
        
                                                    
                            
उत्कृष्ट होगा तुम्हारा व्यवहार।
सुलभ होगी कठिन राह,
समय रहते इस रहस्य को पहचान।
उज्जवल होगा तुम्हारा नाम,
विद्या को उन्नति का स्रोत जान।
विद्या धन से भी बलवान,
बढ़ जाता जग में मान।
सपनों को देती उड़ान,
आलस रूपी दानव को दुश्मन मान।
जगमग जगमग ज्योत जला,
विद्या का दीप मन में जला।
तन मन धन लगाकर पढना,
जीवन में उत्थान करना।
किसी से न बैर रखना,
सबको अपना समझना।
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all