विज्ञापन

"शब्दों" का महत्व: कविता

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भूले भटके को सही राह दिखा जाते हैं।
        
                                                    
                            
हौसले भरे एक शब्द ही कमाल कर जाते हैं।
शब्दों में बहुत ताकत है।।
शब्द ही सुकून और चैन के कारण बन जाते हैं।
कभी-कभी शब्द ही बेचैन कर जाते हैं।
शब्द ही राहत बन जाते हैं।।
शब्द ही चमत्कार कर जाते हैं।
शब्दों में बहुत ताकत है।।
अर्थहीन शब्द अस्वस्थ कर जाते हैं।
सार्थक शब्द स्वस्थ कर जाते हैं।
कटु शब्द कड़वाहट घोल जाते हैं।
मीठे शब्द मिठास भर जाते हैं।
अच्छे शब्द ऊर्जा दे जाते हैं।
बुरे शब्द बीमार कर देते हैं।
शब्दों में बहुत ताकत है।।
शब्द ही हर सवालों के जवाब दे जाते हैं।
शब्द ही सवाल बन जाते हैं।
शब्द बेमिसाल है शब्द कमाल है।।
अगले पेज में...……..............
-ममता तिवारी
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all