विज्ञापन

समझाना

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अक्सर अपने हालातों से हमे कुछ गुफ्तगू
        
                                                    
                            
करने की कोशिश करनी होती है
आज जो हो रहा है वो कब कैसे शुरू हुआ
क्या वजह थी जो ये हुआ
समझ सको तो समझ लो ख़ुद को क्या हो दिल के अन्दर
क्यों किसी से कुछ मलाल रखे जब सबकुछ खुद ही करना
गलतियों और नादानियों का एक अपना सबक ले ओर आगे बढ़
करुणा की भावना को हमेशा दिल में सबसे आगे रख छल कपट
ईर्ष्या और नफरत को खत्म करने की कोशिश कर
खुद से प्यार कर अपनी कमियों को स्वीकार कर बना खुद को
इतना मजबूत किसी के शब्दों से तू आहत न हो कभी
ऐसा इंसान बन तू जो बस सबके काम आए
मुश्किलें आए भी तो तू उनको उनको दूर कर
जो भी हासिल है उसको तू संभाल कर रख
11 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all