विज्ञापन

मां मेरे दिल में रहती

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धरती पर आने से पहले से जानती,
        
                                                    
                            
बिना बताए चेहरे के भाव समझ लेती
सबसे ज्यादा परवाह करती,
मां मेरे दिल में रहती।

दिल की हर धड़कन पहचानती,
बिना मरहम जख्म भरती
सांस उनके बदौलत चलती,
सबसे अच्छी दोस्त सहेली।

पंखों को उड़ान देती,
खूबसूरत एक नाम देती
सपने सवार देती,
खुशी बेशुमार देती।

मां की दुआ मुझ पर,
प्यार भरा हाथ सर पर
ईश्वर का रूप धरकर,
मां आती धरा पर।

सबसे अच्छी तोहफा मां,
अटूट अटल भरोसा मां
सबसे पावन पवित्र रिश्ता मां,
सच में ,फरिश्ता है मां।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

966 कविताएं

View Profile