एक हमने अजूबा देखा
साक्षात ईश्वर को दुलारते देखा
प्यार क्या है बताते देखा
मां के रूप में ईश्वर देखा
उनकी छवि बड़ी निराली
लाती जीवन में खुशहाली
मन हर लेती उनकी हंसी
उनकी बाते बहुत सच्ची
सुखे में भी आ जाए हरियाली
मां है चमत्कार करने वाली
दुखों को हरने वाली
मन को समझने वाली
प्यार हम पर लुटाने वाली
ख्याल हमारा रखनेवाली
मां है हमारी दिल की रानी
-ममता तिवारी