विज्ञापन

लगातार कोशिश जारी रख

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऊंची उड़ान भरने की तैयारी रख,
        
                                                    
                            
मन में न कोई ग्लानि रख
सच्चाई के पथ पर सशक्त चल,
लगातार कोशिश जारी रख।

शिक्षा से मिलता बल,
होगा मेहनत से सबल
मत करना दूसरों का नकल,
अपने लिए अलग नये राह गढ़।

राहों के कंकड़ पत्थर से मत डर,
हौसलों के आगे नहीं टिकता कोई बज्जर
आसमान पर उड़ने की तैयारी रख,
निरंतर आगे बढ़।

निडरता निर्भीकता से कोशिश कर,
मंजिल मिलेगी खुद पर पूर्ण विश्वास कर।

मन को न मायूस कर,
राह के विघ्नों से न डर
डटकर मुकाबला कर।

कलम किताब को साथी बना,
पढ़ने का खुद को आदी बना।

बुलंद कर हौसला,
एक बार कर जीत का फैसला
लगातार कोशिश जारी रख।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile