विज्ञापन

जलता रहता हूँ रात भर, तनिक नहीं घबराता हूँ।

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जलता हूँ औरों के लिए,
        
                                                    
                            
सुकून बहुत पाता हूँ।
जगमग-जगमग जहां को देख,
मैं बहुत मुस्कुराता हूँ।

हंसता मुस्कुराता एक दीया,
चुपके से कानों में कहता है।
भले ही छोटा सा दीपक हूँ,
पर घने अंधेरों से टकराता हूँ।

जलता रहता हूँ रात भर,
तनिक नहीं घबराता हूँ।
धरा से तिमिर मिटाकर,
उजालों का उपहार देता हूँ।

ना थमना मुझे आता है,
ना रुकना मुझे आता है।
ना हारना मुझे आता है,
ना भागना मुझे भाता है।

दृढ़ता से अंधकार को,
परास्त करना मुझे आता है।
डर जाता है तमस धरती का,
मेरे हौसलों को देखकर।
हारूंगा न मैं कभी,
देता हूँ ये लिखकर।

मेरे हौसलों की गूंज से,
सर्वत्र उजाला होता है।
मेरे आगमन से,
तिमिर धरा का मिट जाता है।

सबके चेहरे पर मुस्कान,
सजाना बहुत भाता है।
धरा का तमस मिटाकर,
चैन मुझे मिल जाता है।

जिया नहीं कभी खुद के लिए,
पर जीवन मेरा सार्थक है।
गर्व करता हूँ खुद पर मैं,
यथासंभव कुछ तो काम आता हूँ।

जग कल्याण में खर्च हो जाऊं,
खुशनसीबी मेरा है।
अपने लिए,
जीना भी क्या कोई जीना है।

इतनी ख़ुशी मिलती है,
दूसरों के लिए जलने में।
मैं असंख्य बार जन्म लूं,
एक बार भी पीछे ना हटूं,
ये नेक काम करने से।

हंसता मुस्कुराता एक दीया,
चुपके से कानों में कहता है।
भले ही छोटा सा दीपक हूँ,
पर घने अंधेरों से टकराता हूँ।

जलता रहता हूँ रात भर,
तनिक नहीं घबराता हूँ।
धरा से तिमिर मिटाकर,
उजालों का उपहार देता हूँ।।

-ममता तिवारी
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11211 कविताएं

View Profile