सबसे प्यारी सबसे न्यारी
भाषा है हिंदी हमारी
हम हिन्दुस्तानियों की
प्यारी भाषा है
अटूट विश्वास और आशा है
हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं
यह तो वो खुशबू है
जो हमारी जिंदगी को
महका देती है
सच तो यह है कि जो
हमारी हर धड़कन में
बसती है वो भाषा है हिंदी
हर भारतीय का अभिमान है हिंदी
दिलों को जोड़ने वाली ज़ुबान है हिंदी
सबको एक जुट में बांधकर
एकता का गीत सुनाती है
यह भाषा हमें अत्यंत लुभाती है
हिंदी सिर्फ भाषा नहीं
हमारे सांसों में बहती रवानी है
यह हमारी पहचान और
हर हिंदुस्तानी की कहानी है
हिंदी से ही हम हैं
यही हमारी जिंदगानी है
वेद-पुराणों की वाणी है
इतिहास की अमर कहानी है
हिंदुस्तान की शान है हिंदी
हर भारतीय की पहचान है हिंदी
संस्कृति की ढाल है
हमारी भाषा बेमिसाल है
यह सिर्फ लफ्ज़ों का मेल नहीं
हमारी संस्कृति की निशानी है
यह सिर्फ अक्षरों का मेल नहीं
यह हमारी जज्बातों की कहानी है
जो दिल को दिल से जोड़े
वही तो हमारी हिंदी भाषा है
यह सिर्फ भाषा नहीं
हमारी संस्कृति का आईना
और हर हिंदुस्तानी का गौरव है
शब्दों का सफर तो
कोई भी भाषा करा देती है
पर जो सीधे दिल तक ले जाए
वो हमारी हिंदी है
किसी अन्य भाषा से भी
काम चल सकता है
लेकिन जो सुकून
मां के गोद में मिलता है
वही अपनापन हिंदी में है
जो सबको एक ही धागा में
पिरोकर रखती है
उस भाषा का नाम हिंदी है
मानवता का संदेश है हिंदी
हिंदी के बिना जीवन अधूरा
हमारी आत्मा है हिंदी
हमारी सांस है हिंदी
भाषाओं में सबसे खास है हिंदी
एक सुखद मीठा एहसास है हिंदी
सरल है सुगम है
भावों का समंदर है
यह रहती हर
दिल के अंदर है
इसके बिना अधूरा है
हमारा हर एक जज़्बात
हिंदी से ही शुरू होती है
हमारी हर बात
शब्दों का सफर तो
बहुतों से होता है पर
जो सीधे दिल में उतर जाए
वो भाषा सिर्फ और सिर्फ
हिंदी है
हिंदी तो वह भाषा है जो
हमारी भावनाओं को
सुंदर शब्दों में सजा देती है
और हमारे जज्बातों को
शब्दों का रूप देती है
सबसे प्यारी सबसे न्यारी
भाषा है हिंदी हमारी।।
-ममता तिवारी