तारीफ तारीफ बस एक छोटी सी तारीफ चाहती हूं
ये मेरे हमदम तुमसे बस एक छोटे प्यार के बोल चाहती हूं
नहीं चाहती तुम मुझे सोने चांदी के गहनों से लाद दो
मै तो बस कुछ पल तेरे साथ का इनाम चाहती हूं
उम्मीद उम्मीद तुम समझो बस एक उम्मीद चाहती हूं
हमेशा साथ न रह सको तो बस जब
थक के हो जाऊ परेशान तब तो रहो पास
इजहार इजहार बस एक अपने पन का इजहार चाहती हूं