चुन्नू गया खेलने बाहर
डाल पर देखा एक बंदर
दौड़ के गया घर के अंदर
बुलाकर लाया मुन्नी को
चलो मुनि देखने बंदर
उछल कूद रहा है बंदर
खुशी हो रहा है मेरे अंदर
मुन्नी आई झट से दौड़कर
खुशी से नाचने लगी देख कर
चलो भैया दादी को बुलाएं
दादी जी को बंदर का नाच दिखाएं
ठुमक ठुमक कर बंदर नाचेगा
डाल डाल पर कूदेगा
दादी हमारी देखेंगी
वह भी खुशी से नाचेंगी
हम दोनों खुशी से झूमेंगे
मम्मी पापा से बोलेंगे
वह भी हर्षित हो जाएंगे
खूबसूरत सपनों में खो जाएंगे
- ममता तिवारी