ख़ुद के खिलाफ जंग एक जारी की है,
ख़ुद को खोकर पाने की तैयारी की है।
कोई भला क्या बर्बाद करेगा मुझ को,
मैंने ख़ुद ही बर्बाद अपनी ज़िंदगी की है।
हम थे सीधे सादे से नासमझ समझदार,
ज़िंदगी के तजुर्बों ने हममें बेहतरी की है।