विज्ञापन

माँ,तुम तो पीछे पड़ जाती हो।

Mamta Ingle

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कह तो दिया है भूख नहीं हैं
        
                                                    
                            
थाली लिये खड़ी हो जाती हो
माँ,तुम तो पीछे पड़ जाती हो।
रोज ही तो आती हूँ समय से
फिर वही जल्दी आ जाना
माँ, तुम तो पीछे पड़ जाती हो।
अनजान जगह अकेले न जाना
हरदम यही पाठ पढ़ाती हो
माँ,तुम तो पीछे पड़ जाती हो।
आसमान मे बादल है बरसे तो नहीं
छाते की जिद पर अड़ जाती हो
माँ,तुम तो पीछे पड़ जाती हो।
मैं जागूँगी रात,मुझे पढ़ना हैं
तुम सो क्यों नहीं जाती हो
माँ,तुम तो पीछे पड़ जाती हो।
स्नेह है मुझसे अगर इतना ही
तो क्यों विदा करना चाहती हो
माँ,तुम तो पीछे पड़ जाती हो।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shivam Awasthi

3 कविताएं

View Profile

Milan Thakur

5 कविताएं

View Profile