विज्ञापन

ख़्वाहिश और ज़िंदगी के बीच के संघर्ष

Mahima yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपनी ख़्वाहिशों को पूरा करूँ,
        
                                                    
                            
या ज़िंदगी यूँ ही जीती रहूँ।
सुनती रहूँ इस दुनिया भर के ताने,
या इन तानों से निखरती रहूँ।
कई दोस्त बने, कई लोग मिले,
कई आज भी हैं साथ इस सफ़र में।
कुछ ने हमें भुला दिया मगर,
ज़िंदगी फिर भी चलती रही इस डगर में।
ख़्वाहिशों को पाने में ज़िंदगी लगा दी,
पर यह ज़िंदगी अब वैसी रही या नहीं।
अपनी ख़्वाहिशों को पूरा करूँ,
या ज़िंदगी यूँ ही जीती रहूँ।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3562 कविताएं

View Profile