विज्ञापन

तब मनुष्य मर रहा था। जब भाषा कट रही थी

Mahesh Rautela

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            संवेदना का मरना
        
                                                    
                            
मनुष्य का मरना,
एक ही बात है।
अनुभूतियों का मरना
मनुष्यता का नष्ट होना,
एक ही बात है।
जब नदियां सूख रही थीं
वृक्ष कट रहे थे,
तब मनुष्य मर रहा था।
जब भाषा कट रही थी
गालियों में बदल रही थी,
मनुष्य मर रहा था।
जब भ्रष्टाचार हो रहा था
भूख बढ़ रही थी,
शैतान जन्म ले रहा था
मनुष्य मर रहा था।
संवेदना का मरना
मनुष्य का मरना,
एक ही बात है।
-महेश रौतेला
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11224 कविताएं

View Profile