काश मैं भी अमीर होता
काश मैं भी अमीर होता,
अपनी भी अलग होती बात।
बड़े-बड़े मेरे बंगले होते,
चौखट चूमते लोग दिन-रात।
लंबी-लंबी गाड़ियों में घूमता,
खाता-पीता मौज करता।
नहीं मानता किसी की बात,
जश्न मनाता मैं दिन-रात।
देश-विदेश के चक्कर काटता,
फिल्म स्टार मेरा ऑटोग्राफ लेते।
नेता रहते मेरे अगल-बगल,
अखबारों में रोज होते चर्चे।
रिश्ते तो लोग खुद ही बनाते,
रुपया पैसा मुझपर लूटाते।
महफिलों में मेरे जयकारे लगते,
झुकती दुनिया मेरे आते-जाते।
- महेश