विज्ञापन

सलाम देश के कलाम को

maharshi dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सलाम देश के कलाम को,
        
                                                    
                            
भारत के उस सपूत महान को,
जिसने देश को ब्रह्मास्त्र दिये,
परमाणु बम और प्रक्षेपास्त्र दिये,
जो देश का अभिमान थे,
भारत वर्ष की शान थे,
सलाम उस देशभक्त, निष्ठावन को,
सलाम देश के कलाम को l

सलाम देश के कलाम को,
भारत के उस वैज्ञानिक महान को,
जिसने विश्व में भारत का मान बढ़ाया,
देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया,
जो देशभक्ति की बहती बयार थे,
विज्ञान का उपहार थे,
सलाम उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र अभिमान को,
सलाम देश के कलाम को l
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all