हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी,
हमारी राजभाषा हिन्दी,
भारतीय ज्ञान की संवाहक,
भारतीय संस्कृति की परिचायक,
हमारी मातृभाषा हिन्दी,
हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी l
माधुर्य से भरी,
सटीक व खरी,
सरल व सहज भाषा,
रोचक व सरस भाषा,
भारत का सम्मान है हिन्दी,
भारत का अभिमान है हिन्दी l
साहित्य को नये आयाम देती,
अभिव्यक्तियों को नयी उड़ान देती,
हिन्दी भारत की शान है,
इसमें भारत के प्राण हैं,
हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं, हमारी मां है,
हिन्दी से ही ये प्यारा हिन्दुस्तां है l