"गिरना भी जरूरी है"
गिरना भी जरूरी है,
गिरकर ही ऊँचाइयों का पता चलता है |
गिरते हुए जो घबराहट,
बेचैनी होती है;
स्वयं पर जो क्रोध आता है,
सदैव हमारी स्मृतियों में रह जाता है,
जो कल के लिए
हमें आगाह करता है |
धीरे-धीरे आदमी इसका अभ्यस्त होता है |
उसे फिर प्रेरणा मिलती है
पुन: उठने की |
दृढ़ निश्चय से ही फिर
वह उठ पाता है |