बेचैन होकर कलम उठाया
कि एक पन्ना नाराज हो गया
तू मुझमे न आज सिमट
ये कहकर वो तारतार हो गया
सतरंगी हँसी, गुलाबी नमी
इतनी ही तो थी
अभी हमारी जमी
बचपन के मेरे कैसा
खिलवाड़ हो गया..
पन्ना नाराज हो गया
चेहरे पे थी मासूमियत
जिस्म पे थे निशान
देखकर यह नजारा
ढह गया आँखों से सैलाब
स्वाभिमान का मेरे
कैसा दुराचार हो गया
पन्ना नाराज हो गया
सावन के झूले, अभी बाकी थे
मिट्टी के खिलौने, अभी बाकी थे
क्यों आग लगाई, मेरे रैन बसेरे में
ये कहकर बेजार हो गया
पन्ना नाराज हो गया
क्या थी मेरी खता, बता दो
अब तो मुझे, इंसाफ़ दिला दो
इतना सुनकर तो, फलक भी
शर्मसार हो गया
कोई कैसे इतना बर्बाद हो गया
पन्ना नाराज हो गया....
-मधु यादव