विज्ञापन

जन्मों का बंधन

LAXMI VARMA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इतना ना परेशान हुआ करो तुम,
        
                                                    
                            
यह बंधन एक जन्म का थोड़े ना है ।
कर लो अपनी जिम्मेदारी पूरी,
मैं अगले जन्म में भी प्रतीक्षा करूंगी ।

तुम घबराना मत जरा भी,
मैं सब कुछ याद रखूंगी।
जैसे ही तुम सामने आओगे ,
मैं हजारों में भी तुम्हें चुनूंगी।

जिसने हमारी कहानी लिखी है,
उसने एक अंत भी लिखा होगा ।
जिस जन्म में तुम मुझसे मिलोगे ,
मैं उसे ही अंतिम जन्म कहूंगी।
-लक्ष्मी वर्मा 'प्रतीक्षा'
 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10489 कविताएं

View Profile