विज्ञापन

भारत देश है सबसे निराला।।

Laxmi Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे देश की मिट्टी कितनी प्यारी,
        
                                                    
                            
चहुँ ओर फैली हरियाली न्यारी।
मस्तक साजे अडिग हिमाला,
श्वेत वर्ण का फैला उजियाला।

मध्य में इसके प्रवाहिनी असंख्य,
जीवन में फैलाती संपदा अक्षय।
पग-पग पर देती चलती सौगात,
बहती चलती करती सबसे मुलाकात।

कहीं खेतों में फसलें लहराती,
कहीं बागों को कलियाँ महकती ।
कहीं पवन सुनाती मधुर तराने,
कहीं गूँजते कोयल के गाने।
गंगा, यमुना, नर्मदा की धारा,
सींच रही हैं, देश हमारा।
रेगिस्तान की सुनहरी रेत,
समुद्र किनारे लहरों का गीत।
भिन्न-भिन्न भाषा, भिन्न परिधान,
फिर भी एक हमारा हिंदुस्तान।

कण-कण में बसता इसका प्यार,
भारत माँ का मिल रहा दुलार।
इसकी मिट्टी तिलक हमारी,
इस पर न्योछावर दुनिया सारी।
जन-जन के मन का यही उजाला,
भारत देश है सबसे निराला।।
-लक्ष्मी भट्ट
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile