विज्ञापन

दर्द कैसा भी हो छिपा ही लेंगे

Kuldeep Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैंने सब कुछ तो वारा
        
                                                    
                            
तेरी जिंदगी सxवारा
तेरी सांसों को ताजगी दी
सह संताप भानू का
बदन को सादगी दी
क्या कुछ न दिया ऐ मनुज
तुझसे असहज न कुछ मांगेंगे
दे तनिक जगह इस धरा पर
हर खुशी तुझसे बाटेंगे
दे छाँव, फल,बौछार जल का
जो बची जिंदगी नववर्ष में
तुझको खिलती हरियाली से
सिंचित मन को कर डालेंगे
इस वृक्ष का तुझसे वादा है
मौसम का तकाजा झेल ही लेंगे
दर्द कैसा भी हो छिपा ही लेंगे
दर्द कैसा भी हो छिपा ही लेंगे....
-कुलदीप यदुवंशी
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7095 कविताएं

View Profile