विज्ञापन

बहुत है

KULDEEP KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़मगीन हूँ पर चेहरे पर मुस्कान बहुत है,
        
                                                    
                            
मुझे देखकर दुश्मन सारे हैरान बहुत है ।।

कहते है इश्क़ होता नही हो जाता है लेक़ि,
मोहब्बत में समय का नुकसान बहुत है ।।

निकाल भी दिया दिल से तो कोई गम नही,
इस शहर में किराए का मकान बहुत है।।

एक तेरी उपस्थिति गुलजार सा लगता था,
जब से तू गई है, शहर सुनसान बहुत है ।।

कैसे कर लूं यकीं हर किसी में कुलदीप,
फ़क़त स्वार्थ में जिंदा, इंसान बहुत है ।।
-कुलदीप कुमार यादव
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7095 कविताएं

View Profile